पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए सुपरफास्ट ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल ट्रेनें।

Views: 393
1 0

Read Time:3 Minute, 40 Second

पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए सुपरफास्ट ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल ट्रेनें* पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए 49 जोड़ी ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेनों के लगभग 1850 फेरे चलाए जा रहे हैंमुंबई से देश के विभिन्‍न भागों के लिए 16 स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैंसूरत/उधना से चलने वाली छह जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें जबकि सूरत/उधना या भेस्तान से होकर जाने वाली 23 जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्‍मावकाश के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न स्टेशनों से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराए पर कई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्रीष्‍मावकाश के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा लगभग 1850 फेरों के साथ विभिन्न गंतव्यों के लिए 49 जोड़ी ग्रीष्‍मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से मुख्यत: 26 जोड़ी ट्रेनें उत्तर भारत के राज्यों के लिए, जबकि 15 जोड़ी ट्रेनें पश्चिमी क्षेत्र, 02 जोड़ी ट्रेनें उत्तर पूर्व के राज्‍यों के लिए, जबकि 03 जोड़ी ट्रेनें दक्षिण भारत के राज्‍यों के लिए चलाई जा रही हैं। सूरत/उधना से यात्रियों की सुविधा के लिए 06 जोड़ी ओरिजिनेटिंग स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि 23 जोड़ी ट्रेनें सूरत/उधना या भेस्तान से होकर चलाई जा रही हैं। इसी तरह गुजरात के अन्य स्टेशनों जैसे अहमदाबाद, गांधीधाम, वलसाड, ओखा आदि से 28 जोड़ी ओरिजिनेटिंग ट्रेनें चलाई जा रही हैं।श्री ठाकुर ने बताया कि मुंबई से देश के विभिन्‍न भागों के लिए 16 स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट को रियल टाइम आधार पर मॉनिटर किया जा रहा है तथा यात्रियों की अतिरिक्त संख्‍या को समायोजित करने के लिए समय-समय पर मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्‍त कोच भी जोड़े जा रहे हैं। इस ग्रीष्‍मकाल के दौरान 7 ट्रेनों में 15 कोचों को स्थायी रूप से जोड़ा गया है, जबकि 430 से अधिक फेरों के साथ चलने वाली 15 ट्रेनों में 50 कोचों को अस्थायी रूप से जोड़ा गया है। इसके साथ ही स्पेशल ट्रेनों की भी तदनुसार योजना बनाई जाएगी।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like