प्रयागराज यूपी से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य श्री देवब्रत जी महाराज ने विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वापी के कार्यालय पर ट्रस्टी और पदाधिकरी से की शुभेच्छा मुलाकात।

Views: 326
1 0

Read Time:2 Minute, 31 Second

दिनांक 16/07/2024 को विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वापी कार्यालय पर संस्थापक राकेश तिवारी जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य श्री देवब्रत जी महाराज प्रयागराज यूपी और श्री शैलेंद्र पांडे जी उद्योगपति मीरा रोड मुंबई का आगमन हुआ और शुभेच्छा मुलाकात की।ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी और पदाधिकारियों व विप्र समाज के लोगो ने महाराज और श्री पांडे जी का स्वागत और सम्मान किया साथ में ट्रस्ट के महासचिव श्री लीलाधर मिश्रा जी और श्री मुकेश पांडेय ( लालबाबा ) जी का जन्मदिन मनाया गया इस मौके पर उपस्थित ट्रस्ट के ट्रस्टी और पदाधिकरी व विप्र समाज के सभी लोगों ने मिलकर बड़ी हर्ष उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया और श्री मिश्रा जी के अनुपस्थिति में उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी । वही विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राकेश तिवारी जी ने शुभेच्छा मुलाकात पर अभार प्रकट किए। विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वापी परिवार आप के प्यार और उस प्यार में भरे असीम स्नेह का सत बार आभारी है आपका जो स्नेह और प्रेम प्राप्त हुआ इसी प्यार और स्नेह को जीवन अंतिम लहर और पड़ाव के सफलता रूपी मार्ग पर ऐसे ही स्नेह और आशीर्वाद ट्रस्ट को मिलता रहे यही ट्रस्ट की आकांक्षा है।।कल आपके द्वारा असीमित प्यार और आशीर्वाद पाकर ट्रस्ट अभिभूत हैं….. ट्रस्ट आशा करता है की आपका स्नेह और आशीर्वाद आजीवन बना रहेगा।श्री राकेश तिवारी* संस्थापक – अध्यक्ष विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like