लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232 F2 के 22वें वार्षिक जिला अधिवेशन का आयोजन 12 अप्रैल को नवसारी टाउन हॉल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट लायन हेमल पटेल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए अपनी टीम की घोषणा की गई।

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232 F2 के 22वें वार्षिक जिला अधिवेशन का आयोजन 12 अप्रैल को नवसारी टाउन हॉल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट लायन हेमल पटेल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए अपनी टीम की घोषणा की गई।
Views: 47
1 0

Read Time:6 Minute, 42 Second

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232 F2 के 22वें वार्षिक जिला अधिवेशन का आयोजन 12 अप्रैल को नवसारी टाउन हॉल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट लायन हेमल पटेल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए अपनी टीम की घोषणा की गई।इस टीम में लायन राकेश नांद्रे को रीजन 6 (वापी क्षेत्र के क्लब्स) के ज़ोन चेयरपर्सन के रूप में चयनित किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य, सेवा भावना एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद हेतु आमंत्रित किया गया।लायन राकेश नांद्रे का लायंस संगठन में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। वे वर्ष 2022-23 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पर्सनल असिस्टेंट रह चुके हैं तथा वर्ष 2023-24 में लायंस क्लब ऑफ वापी के अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने 100 से अधिक सेवा प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक पूर्ण किए, जिनमें Vision, Food for Hunger, Cancer, Environment, Education, Humanitarian एवं Diabetes से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने अनेक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पिछले 23 वर्षों से वे दमन में स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए विशेष रूप से मराठी परिवारों के लिए हर समय आगे रहते हैं। किसी भी प्रकार की कठिनाई या सहायता की आवश्यकता होने पर वे हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं। विशेष रूप से मराठी युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु उनके निरंतर प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें लायंस इंटरनेशनल द्वारा Outstanding President of Region 6 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें District Governor Secretary Personal के रूप में सेवाएं देने पर Honour for Rendering Praiseworthy Services to Society, Humanity Recognition Awards तथा लायंस इंटरनेशनल से विभिन्न प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।लायन राकेश नांद्रे शिक्षा एवं प्रोफेशनल क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट (IIMM) वापी शाखा के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं तथा वर्तमान में कोर्स डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे सप्लाई चेन और मटेरियल्स मैनेजमेंट क्षेत्र में प्रतिभा निर्माण का कार्य कर रहे हैं। उन्हें IIMM के राष्ट्रीय अध्यक्षों द्वारा प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया है।वे इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ वापी के को-ऑप्ट सदस्य भी हैं तथा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक पहलों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। जरूरतमंद स्कूलों एवं समाज के लिए फंड रेजिंग पहल में भी उनका हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहता है।वे निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं।पारिवारिक परिचय:लायन राकेश नांद्रे मूल रूप से महाराष्ट्र के साक्री (छडवेल पखरुन) के निवासी हैं। वे स्वर्गीय भास्कर दामोदर नांद्रे के सुपुत्र एवं माताश्री कलावती जी के पुत्र हैं। उनके दादाजी दामू दागा नांद्रे एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता पांझरा सहकारी साखर कारखाना, भाडणे (साक्री) में कार्यरत थे।कठिन परिस्थितियों और संघर्ष के बीच उन्होंने अपनी शिक्षा एवं करियर को आगे बढ़ाया और आज वे ZOBELE इंडिया (कनाडा बेस्ड मल्टीनेशनल कंपनी) में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं।उनके परिवार में उनके भाई भटू, संदीप एवं विनोद हैं तथा उनके दो पुत्र श्री और श्लोक हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी जी का उन्हें हमेशा से पूर्ण सहयोग और समर्थन मिलता रहा है। उनके भतीजे बाबा साई सेवा DJ के रूप में सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके ससुर श्री सुरेश रामदास खैरनार, कसारे (तालुका साक्री) से हैं।लायन राकेश नांद्रे की इस उपलब्धि पर वापी-दमन क्षेत्र सहित समस्त मराठी समाज में हर्ष का वातावरण है। मराठी संस्कृतिक मंडल दमन, स्वामीमय परिवार वापी-दमन, मराठी उद्यमशील संघ वल्ली, मराठा सेवा संघ दमन-दीव परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही उन्हें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट (IIMM) वापी तथा उनके होम क्लब लायंस क्लब ऑफ वापी का विशेष समर्थन प्राप्त है। यह उपलब्धि गुजरात में बसे सभी मराठी परिवारों के लिए गर्व का क्षण है।अब ज़ोन चेयरपर्सन के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा सेवा कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like