वापी: भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

वापी में ट्रस्ट के कार्यालय पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी के नेतृत्व में विधिवत पूजा-पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी ट्रस्टी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वलसाड़ के जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विनय शुक्ल उपस्थित रहे। उनके साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी, संरक्षक श्री मुन्ना तिवारी, राष्ट्रीय संरक्षक श्री राकेश त्रिपाठी, श्री रमेश उपाध्याय, श्री रवींद्र पांडेय (एडवोकेट), श्री रतिकांत तिवारी, श्री कपूरचंद पांडेय, ट्रस्टी श्री जितेंद्र शुक्ल, श्री ए.एन. तिवारी, श्री ओम प्रकाश शुक्ल, श्री राजेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा आचार्य श्री शशिकांत द्विवेदी एवं आचार्य श्री लवलेश पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में श्री उमेशचंद्र तिवारी, श्री पंकज तिवारी, वापी महानगरपालिका चुनाव के वार्ड नंबर 03 से प्रत्याशी श्रीमती सुनीता तिवारी, नीता सिंह तथा श्री सुनील पटेल सहित सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया।समारोह के अंत में उपस्थित जनों ने भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज शक्ति, बुद्धि एवं एकता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
Average Rating