दमन में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, समाजजनों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी।

दमन में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, समाजजनों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी।
Views: 51
1 0

Read Time:1 Minute, 34 Second

दमन: भूमिहार ब्रह्मांशि समाज चैरिटेबल ट्रस्ट, वापी द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन दमन स्थित हिंगलाज माता मंदिर के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन में वापी, दमन, सिलवासा, उमरगाम और सरिगाम सहित आसपास के क्षेत्रों से समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के हित में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की तथा भविष्य में समाज के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों का फूल-मालाओं एवं गुलदस्तों से सम्मान किया गया। वहीं अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद सिंह का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस आयोजन ने समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like