वापी में आम आदमी पार्टी की जनसमर्थन के लिए अपील तेज।

वापी। शहर में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष ने वापी की जनता को संबोधित करते हुए पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की है।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पिछले चार वर्षों से आम आदमी पार्टी लगातार आम जनता की समस्याओं को उठाती रही है और लोगों की आवाज बनकर संघर्ष करती आई है। उन्होंने दावा किया कि शहर में सड़क और रोड की खराब स्थिति, पानी की समस्या, ब्रिज और ट्रैफिक जैसी प्रमुख परेशानियों को लेकर पार्टी ने सक्रिय भूमिका निभाई है।पार्टी पदाधिकारी ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि ईमानदार और पारदर्शी शासन को मौका दिया जाए। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अपना मत देकर स्वच्छ राजनीति को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।उन्होंने भरोसा जताया कि यदि पार्टी को अवसर मिला तो वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।अंत में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित की राजनीति में विश्वास रखती है और भविष्य में भी जनता के लिए कार्य करती रहेगी।
Average Rating