वापी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

वापी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा।
Views: 153
1 0

Read Time:1 Minute, 57 Second

वापी। :श्री ब्रह्म सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ब्राह्मण समाज एवं समस्त हिंदू समाज के लिए श्रद्धा और उत्साह का पर्व भगवान परशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष 19 अप्रैल को बड़े धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4:30 बजे अंबा माता मंदिर से होगा। यह यात्रा अंबा माता मंदिर से निकलकर प्राइम होटल और गूंजन क्षेत्र से होते हुए पुनः अंबा माता मंदिर पहुंचेगी, जहां समापन के अवसर पर आरती एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।भगवान परशुराम को तप, त्याग और धर्म की रक्षा के प्रतीक के रूप में माना जाता है। उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज के लोग इस पावन दिन को विशेष श्रद्धा के साथ मनाते हैं।आयोजक संस्था श्री ब्रह्म सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, वापी ने सभी ब्राह्मण एवं हिंदू समाज के लोगों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।आयोजकों ने कहा कि इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति ही कार्यक्रम की सफलता का आधार होगी।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like