दरदीया तू देले बारू मरहम केहू और लगावता-अरूना देसाई

वापी महानगरपालिक निगम चुनाव: वार्ड 3 में तेज हुआ प्रचार, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कनें वापी,महानगरपालिका चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में उम्मीदवारों द्वारा प्रचार अभियान को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 3 का राजनीतिक माहौल भी काफी गरम नजर आ रहा है।वार्ड नंबर 3 में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। यहां उम्मीदवार लगातार डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। खासतौर पर कांग्रेस के चारों उम्मीदवार पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं और जनता का समर्थन हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।चुनावी माहौल के बीच एक उम्मीदवार का दर्द भी झलकता नजर आ रहा है, जो स्थानीय मुद्दों और जनता की समस्याओं को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है। “दरदिया तू देले बारू मरहम केहू और लगावता” जैसी पंक्तियां इस बात को दर्शाती हैं कि चुनावी मैदान में भावनाएं भी अहम भूमिका निभा रही हैं।अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कौन सा उम्मीदवार जनता के दिल तक पहुंच पाता है। क्योंकि चुनावी जंग में वही बाजी मारता है, जो जनता के दर्द को समझता है और उनके मुद्दों का समाधान करने का भरोसा दिलाता है।
Average Rating