भारतीय जैन संघटना द्वारा दिव्यांग सहायता शिविर 17 सितम्बर को700 के करीब दिव्यांग होंगे लाभान्वित——————————————-।

Views: 495
2 0

Read Time:3 Minute, 9 Second

भारतीय जैन संघटना द्वारा दिव्यांग सहायता शिविर 17 सितम्बर को700 के करीब दिव्यांग होंगे लाभान्वित——————————————-सूरत 15 सितम्बर 2022श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर व अहमदाबाद तथा भारतीय जैन संघटना सूरत के संयुक्त तत्वावधान में व नेहा फाउंडेशन चेरीटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर 2022 को सुबह 10 बजे वी आई पी रोड़ स्थित भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में मेगा दिव्यांग सहायता एवं उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन समारोह प्रारम्भ होगा। जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष प्रो डॉ श्री संजय जैन ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें, व्हील चेयरें, वैशाखियाँ व कम सुनने वाले मरीजों को श्रवण यंत्र निःशुल्क रूप से वितरित किए जाएंगे। जानकारी देते हुए संगठन के सचिव श्री संजय जैन चावत ने बताया कि उद्घाटन में राष्ट्रसंत श्री चंद्रानन सुरीश्वर जी महाराज का पावन सान्निध्य रहेगा व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना बेन ज़रदोश , गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी, मेयर हेमाली बेन बोघावाला, चोरयासी विस्तार की विधायक झँखना बेन पटेल, शहर भाजपा के महामंत्री श्री किशोर बिंदल, डिसेबल वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन पदम् श्री कन्नू भाई टेलर, रेलवे के पी सी ए सदस्य श्री छोटुभाई पाटील, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अहमदाबाद के चेयरमैन श्री गौतम जैन व वाइस चेयरमैन श्री ललित एम जैन, बी जे एस के परामर्शक श्री प्रदीप सिंगी व श्री महेंद्र गांग, नेहा फाउंडेशन चेरीटेबल ट्रस्ट के श्री ललित बोहरा, उद्योगपति श्री कुंज पंसारी, समाजसेवी श्री कैलाश हाकिम, गुजरात बी जे एस अध्यक्ष श्री राजेश सुराणा आदि अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रॉजेक्ट इंचार्ज श्री कैलाश झाबक के अनुसार इस दिव्यांग सहायता शिविर में लगभग 700 जरूरतमंद दिव्यांग लाभान्वित होंगे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like