गांधीग्राम-ओखा के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन।
गांधीग्राम-ओखा के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन।टिकटों की बुकिंग 15 मार्च, 2024 सेपश्चिम रेलवे के अहमदाबाद स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है और इसे विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया जाना है। इस कारण अहमदाबाद-ओखा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (09435/09436) के टर्मिनल को अहमदाबाद स्टेशन की जगह गांधीग्राम स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है। तदनुसार, इस ट्रेन के रूट, ठहराव एवं समय में भी संशोधन किया गया है। अब यह स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग गांधीग्राम-बोटाद-सुरेन्द्रनगर जंक्शन-राजकोट-द्वारका- ओखा होकर चलेगी। इस ट्रेन का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:ट्रेन नंबर 09435 गांधीग्राम ओखा स्पेशल ट्रेन गांधीग्राम से रात्रि 20.20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 9.50 बजे ओखा पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09436 ओखा-गांधीग्राम स्पेशल ट्रेन ओखा से रात्रि 23.50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुवह 11.50 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी।इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर तथा जनरल कोच रहेंगे। यह ट्रेन मार्ग में सरखेज, बावला, धोलका, धंधुका, बोटाद, लींबडी, सुरेन्द्रनगर गेट, सुरेन्द्रनगर जंक्शन, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, खंभालिया एवं द्वारका स्टेशनों पर रूकेगी।होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा इस ट्रेन को मार्च के महीने में द्विसाप्ताहिक तथा उसके बाद अप्रैल माह से साप्ताहिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार हैःट्रेन नंबर 09435 गांधीग्राम-ओखा स्पेशल मार्च के महीने में 16 मार्च, 18 मार्च, 23 मार्च, 25 मार्च व 30 मार्च को चलेगी तथा उसके बाद 6 अप्रैल, 2024 से 29 जून, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को गांधीग्राम स्टेशन से चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09436 ओखा-गांधीग्राम स्पेशल मार्च के महीने में 17 मार्च, 19 मार्च, 24 मार्च, 26 मार्च व 31 मार्च को चलेगी तथा उसके बाद 7 अप्रैल, 2024 से 30 जून, 2024 तक प्रत्येक रविवार को ओखा स्टेशन से चलेगी।ट्रेन नंबर 09435 एवं 09436 के लिए टिकटों की बुकिंग 15.03.2024 (शुक्रवार) से यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। इस ट्रेन के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट
Average Rating