राजस्थान सरकार को संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति ने अपने राज्य में न्यूनतम मजदूरी ₹800 प्रतिदिन करने के संबंध में लिखा पत्र।

राजस्थान सरकार को संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति ने अपने राज्य में न्यूनतम मजदूरी ₹800 प्रतिदिन करने के संबंध में लिखा पत्र।
Views: 363
1 0

Read Time:1 Minute, 56 Second

राजस्थान सरकार को संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति ने अपने राज्य में न्यूनतम मजदूरी ₹800 प्रतिदिन करने के संबंध लिखा पत्र। सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में प्रदेश में महंगाई की दर निरंतर बढ़ रही है। आवश्यक उपभोग की वस्तुओं, आवास, परिवहन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की लागत आम जन के लिए वहनीय नहीं रह गई है। वर्तमान न्यूनतम मजदूरी दरें श्रमिक वर्ग की आजीविका के लिए अपर्याप्त सिद्ध हो रही हैं। अतः आपसे निवेदन है कि प्रदेश के समस्त श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्लेसमेंट , एजेंसी, ठेका, निविदा, आउटसोर्स कर्मियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार हेतु न्यूनतम मजदूरी ₹800 प्रतिदिन निर्धारित करने की कृपा करें। इससे श्रमिक वर्ग को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी तथा उनके जीवन में सम्मान और स्थायित्व आएगा।साथ ही यह भी अपेक्षित है कि न्यूनतम मजदूरी में भविष्य में होने वाली वृद्धि को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) से प्रतिवर्ष स्वचालित रूप से जोड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि मजदूरों को महंगाई के अनुरूप राहत मिलती रहे।आपसे निवेदन है कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर श्रमिक वर्ग को न्याय प्रदान करें।संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति राज

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like