गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी के हाथो राजकोट में तहलका अखबार की सौराष्ट्र शाखा का भव्य उद्घाटन।
तहलका अखबार की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए राजकोट में तहलका अखबार की सौराष्ट्र शाखा का भव्य उद्घाटन।पूरे गुजरात राज्य में पाठकों के समर्थन से तहलका अखबार और चैनल की काफी लोकप्रियता है। इसी को ध्यान में रखते हुए तहलका अखबार एवं चैनल की ओर से राजकोट में सौराष्ट्र शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी, राजकोट विधायक डॉ. दर्शिता शाह, महापौर नयनाबेन पेधड़िया उपस्थित थे। तहलका अखबार के संपादक दिलीपभाई खाचर भी मौजूद थे. उद्घाटन कार्यक्रम में स्वामीनारायण मंदिर के संत भी शामिल हुए और संपादक दिलीपभाई खाचर को साल ओढ़ाडी देकर सम्मानित किया। उन्हें मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया गया। मीडिया कार्यालय खुलने पर सभी पत्रकार बंधुओं ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं। वहीं अखबार के पाठकों ने भी इस मौके का स्वागत किया।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating