रेलवे बोर्ड के सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर ने सूरत स्टेशन का किया निरीक्षण,सदस्य इन्फ्रा ने सूरत स्टेशन पुनर्विकास कार्य सहित चल रही विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

Views: 227
1 0

Read Time:3 Minute, 14 Second

रेलवे बोर्ड के सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर ने सूरत स्टेशन का किया निरीक्षण,सदस्य इन्फ्रा ने सूरत स्टेशन पुनर्विकास कार्य सहित चल रही विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की। *फोटो कैप्शन: पहली तस्वीर में रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री अनिल कुमार खंडेलवाल सूरत में चल रही विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए तथा दूसरी तस्वीकर में श्री खंडेलवाल स्टेशन परिसर में रखे हुए सूरत स्टेशन पुनर्विकास मॉडल का अवलोकन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।*रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री अनिल कुमार खंडेलवाल ने 27 मार्च, 2024 को अपनी सूरत यात्रा के दौरान सूरत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। श्री खंडेलवाल ने निरीक्षण के दौरान सूरत स्टेीशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर प्रदान की जारी सुविधाओं सहित स्टेशन के रख – रखाव का निरीक्षण किया। तत्परश्चारत, रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रा) ने सूरत स्टेशन के स्टेशन पुनर्विकास कार्य सहित सूरत में चल रही विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सूरत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य की साइट का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समय अवधि के भीतर इन कार्यों को पूरा करने का निर्देश भी दिया। बाद में उन्होंने हजीरा पोर्ट का दौरा किया और चल रहे कार्य की समीक्षा की।श्री खंडेलवाल के साथ पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री परमेश्वर फुंकवाल, पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विनीत गुप्ता, मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री नीरज वर्मा, आरएलडीए के मेम्ब र प्रोजेक्टा श्री मनोज गर्ग, सूरत इंटिग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉपोरेशन (SITCO) के मुख्ये कार्यकारी अधिकारी श्री तुषार मिश्रा सहित रेलवे बोर्ड, प्रधान कार्यालय के साथ-साथ मुंबई सेंट्रल मंडल के अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like