दरभंगा जिला के बहेड़ा थाना अंतर्गत बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व 03 अभियुक्तों को अबैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक-03.04.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि बेनीपुर बाजार में दो बाईक से चार अपराधी हथियार के साथ ईक्ट्ट्ठा हुए है तथा स्थानीय व्यवसायी के साथ बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के नेतृत्व में बेनीपुर चौक पर पुलिस टीम के द्वारा अपराधियों की घेराबंदी कर तीन अपराधी को एक बाईक के साथ पकडा गया। अपराधियों के पास से अवैध अग्नेयास्त्र, जिन्दा कारतुस, मोबाईल, चोरी का बाईक बरामद हुआ। इस संबंध में बहेडा थाना कांड सं0-124/24 दि०-03.04.2024 धारा-413/414 मा०द०वि० एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रत्तर अनुसंधान के क्रम में प्रारंभिक पुछताछ से यह तथ्य प्रकाश में आया कि ये अपराधी बेनीपुर बाजार के व्यवसायिक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे तथा पूर्व में रेकी भी किये थे। पुछताछ के आधार पर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफतार किये गये अपराधियों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी खंगाला गया। गिरफतार किये गये अपराधियों द्वारा पूर्व में भी लूट, हत्या एवं छिनतई सहित अन्य कई गंभीर घटना कारित करने की बात प्रकाश में आयी।• अपराधी प्रियांशु राज के द्वारा दि०-08.05.2022 को कॉटी एच०डी०एफ०सी० बैंक कर्मी घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर अपाची मोटरसाईकिल छीन लेने की घटना में संलिप्त रहा है, जिससंबंध में कॉटी थाना कांड सं0-296/22 दर्ज है।• अपराधी रोहित कुमार के द्वारा दि०-23.04.2022 को स्वर्ण व्यवसायी का गोली मारकर हत्या कर लूट की घटना कारित किया गया, जिस संबंध में देसरी थाना कांड सं0-172/22 दर्ज है।स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना कारित होने से पूर्व अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने एवं बड़ी घटना कारित नही होने देनें से स्थानीय व्यवसायी संद्य में पुलिस के प्रति सम्मान एवं भरोसा कायम हुआ है। जिसके लिए छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत की जाएगी।गिरफतार अपराधी का नाम पताः-01. प्रियांशु राज पे० श्याम कुमार सा० चकबस्तुरवा थाना कॉटी जिला मुजफ्फरपुर02. राहुल कुमार यादव पे० राम कुमार यादव सा० कमार पोखर थाना बहेडी जिला दरभंगा 03. रोहित कुमार पे० संजय राय सा० भैरोपुर थान विदुपुर जिला वैशाली।बरामदगीः-01. देशी पिस्तौल:-0102. कट्टा:-0103. जिन्दा कारतुसः-0504. मोबाईल:-0305. मोटरसाईकिल:- 01 (सत्यापन से चोरी का होना पाया गया)अपराधिक इतिहासः-प्रियांशु राज का अपराधिक इतिहास01. कॉटी थाना कांड सं0 530/19, दि०-19.07.19 धारा-147/341/323/308/379/506 भा०द०वि० । 02. कॉटी थाना कांड सं0-296/22, दि०-08.05.2022 धारा-396/397/412 भा०द०वि० एवं परिवर्तित धारा 394/302 एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोप पत्रित ।03. ब्रहमपुरा थाना कांड सं0:-202/21 धारा 414 भा०द०वि० 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट 8/20/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट ।04. मनीयारी थाना कांड सं0-95/21 धारा 392 भा०द०वि०अपराधी राहुल कुमार का अपराधिक इतिहासः-01. बहेड़ी थाना कांड सं0 175/22 दिं० 07.06.22 धारा 307/341 भा०द०वि० 27 आर्म्स एक्ट ।02. बहेड़ी थाना कांड सं0 252/21 दि० 29.11.21 धारा 30 (ए) बिहार म०निषेध एवं उत्पाद अधिनियम।अपराधी रोहित कुमार का अपराधिक इतिहासः-01. देसरी थाना कांड सं0-172/22 दि० 23.04.22 धारा 394/393/302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।02. जहदेई ओ०पी० कांड सं0 184/22 दि० 07.05.22 धारा 25 (ए-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।01. बिदुपुर थाना कांड सं0 166/22 दि० 07.04.22 धारा 392 भा०द०वि०छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी:-01. पु०नि० चन्द्रकांत गौरी, थानाध्यक्ष, बहेडा थाना02. प्र०पु०अ०नि० बसंत कुमार03. प्र०पु०अ०नि० निलेश कुमार04. पु०अ०नि० बी०बी०एन० सिंह05. स०अ०नि० श्याम सुन्दर सिंह06. डी०आई०यू० टीम दरभंगा के पुलिस कर्मी07. थाना के सशस्त्र बल ।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating