पश्चिम रेलवे चलाएगी 2 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें।
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:*1. ट्रेन संख्या 09039/09040 उधना-जयनगर-नंदुरबार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन [2 फेरे]*ट्रेन संख्या 09039 उधना-जयनगर स्पेशल सोमवार, 08 अप्रैल, 2024 को उधना से 11.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09040 जयनगर-नंदुरबार स्पेशल बुधवार, 10 अप्रैल, 2024 को जयनगर से 02.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.00 बजे नंदुरबार पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09039 का चलथान और बारडोली स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*2. ट्रेन संख्या 09037/09038 उधना-भागलपुर-नंदुरबार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन [2 फेरे]* ट्रेन संख्या 09037 उधना-भागलपुर स्पेशल मंगलवार, 09 अप्रैल, 2024 को उधना से 11.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09038 भागलपुर-नंदुरबार स्पेशल बुधवार, 10 अप्रैल, 2024 को भागलपुर से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को प्रातः 07.00 बजे नंदुरबार पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09037 का चलथान और बारडोली स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।*ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating