सरल प्रजापति का NCA अंडर 23 हाई परफॉरमेंस कैम्प के लिए चयन।सरल को इंडिया अंडर 23 टीम से खेलने कि संभावना। ( क्रिकेट कोच भगू पटेल. )
देव आनंद महानामा की ये रिपोर्ट
प्राप्त सूत्रों के मुताबिक़ बी.सी.सी.आई द्वारा सूरत में दिनांक 21 मई से 9 जून 2024 तक सूरत के लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में नेशनल क्रिकेट अकैडमी की सहायता से और NCA के हेड कोच और भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ खिलाड़ी वि.वि.एस. लक्ष्मण के मार्गदर्शन में पूरे भारत देश के सभी राज्यो से 30 जीतने उभरते हुए संभवित खिलाड़ियों का हाई परफ़ॉर्मन्स कैम्प होगा, जिशमे से चयन होनेवाले खिलाड़ियों को अंडर 23 एशिया कप और विदेश दोरे पर खेलने का मौका मिलेगा। NCA हाई परफॉर्मन्स कैम्प में दमण के सरल प्रजापति के चयन पर सरल के कोच भगू पटेल ने ख़ुशी जताते हुए बताया है कि सरल गुजरात राज्य से एकमात्र खिलाड़ी है जो ईश कैम्प में गुजरात के लिए अपना प्रतिनिधित्व करेगा। सरल ने बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित घरेलू कर्नल सी.के. नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता 2023-24 में 7 मेच में 16.78 की एवरेज और 2.66 की एकोनॉमी से 38 विकेट लिए थे जिश्में दो बार 5 विकेट और तीन बार 4 विकेट लिया था, वही बल्लेबाज़ी में 28.85 की एवरेज से 375 रन बनाए थे जिशमें 4 अर्धशतक जड़े थे जिशके चलते ऑल इंडिया जूनियर चयनकर्ता कमिटी ने सरल प्रजापति का चयन NCA कैम्प के लिए किया है, आगे क्रिकेट कोच भगू पटेल ने बताया है कि सरल ने गुजरात से अंडर 14,16,19,23,25 जैसे आयुवर्ग में खेल चुका है जिशमे सरल हर आयु वर्ग में खेलते हुए गुजरात टीम से सबसे सर्वाधिक विकेट लेनेवाले गेंदबाज़ रहे है, सरल को अंडर 16 में ZCA कैम्प के लिए भी चयन किया गया था, आगे भगू पटेल ने बताया कि सरल एक बहुत बढ़िया बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हरफ़नमौल्ला खिलाड़ी है जिन्हें मैंने क्रिकेट के गुर बहुत ही बारीकी से सिखाया है जिशके चलते सरल अपना भविष्य क्रिकेट जैसे खेल में उज्ज्वल करेगा और दमण प्रदेश का नाम पूरे भारत में रोशन करेगा। सरल के चयन से दमण के सभी क्रिकेटप्रेमीयो में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।
Average Rating