उत्तरप्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख जताया है-माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar
साथ ही मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी ने इस दुखद हादसे में मारे गए बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
Average Rating