आज दिनांक २६/०९/२०२४ के दिन सांसद श्री उमेशभाई पटेल लोकसभा स्टैंडिंग कमेटी कृषि, पशुपालन, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण कमेटी के सदस्य बने ।
दमन और दीव सांसद माननीय श्री उमेशभाई पटेल जी लोकसभा की स्टेंडिंग कमेटी कृषि, पशुपालन, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण का सदस्य बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी ने माननीय सांसद महोदय को उनकी रूचि के अनुसार कृषि, पशुपालन, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण समिति का सदस्य बनाया है।माननीय सांसद महोदय को इस कमेटी में सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। माननीय सांसद महोदय ने कहा कि वो अपने प्रदेश के किसानो,मछुआरों की समस्याओं को इस कमेटी के पटल पर रखकर भी समाधान करने का पूरा प्रयास करेगें। साथ ही इसके लिए सांसद महोदय ने क्षेत्र वासियों को बधाई दी है।उपरोक्त लोकसभा स्टेंडिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सभी क्षेत्रवासी माननीय सांसद महोदय को बधाईयां दे रहे हैं।
Average Rating