दमन जिला स्तरीय इन्टर स्कूल क्रिकेट (अन्डर 17 बॉयज) स्पर्धा फाइनल सार्वजनिक विद्यालय बनी विजेता।

Views: 318
0 0

Read Time:2 Minute, 12 Second

माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेलजी के दिशानिर्देश में युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के सचिव डॉ. अरुण टी. और खेल विभाग के निदेशक श्री अरुण गुप्ता के सहयोग से संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण एवं दीव प्रशासन के युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा संघ स्तरीय स्पर्धा मे भाग लेने हेतु दमन में जिला स्तरीय इन्टर स्कूल क्रीड़ा स्पर्धा आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजित क्रीड़ा स्पर्धा के माध्यम से आने वाले युवा पीढ़ी को मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।दमन जिला स्तरीय इन्टर स्कूल क्रिकेट स्पर्धा (अन्डर 17 बॉयज) फाइनल्स दिनांक 16/12/2024 को किया गया। इस प्रतियोगिता मे सार्वजनिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए श्री माछी महाजन स्कूल को 13 रनों से हराकर जीत हासिल की। इसी के साथ दमन जिला इन्टर स्कूल क्रीड़ा स्पर्धा में क्रिकेट स्पर्धा के अन्डर 19 बॉयज का आयोजन दिनांक 16/12/2024 से 18/12/2024 तक किया जा रहा है। इस जिला स्तरीय स्पर्धा के चयनित खिलाड़ी संघ स्तरीय स्पर्धा मे दमन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।जिला स्तरीय इन्टर स्कूल क्रिकेट (अन्डर 17 बॉयज) स्पर्धा के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को विभाग के अधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षकों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like