दमण मुस्लिम एसोसिएशन के ‘ जश्ने आज़ादी ‘ में कौमी एकता और वतनपरस्ती का जज्बा बुलंद* * *डीएमए के नायब सदर जाकिरहुसैन पीरवाला ने फहराया तिरंगा, भारत की* *आजादी के सैनानियों और क्रांतिकारियों को किया याद।
दमण मुस्लिम एसोसिएशन के ‘ जश्ने आज़ादी ‘ में कौमी एकता और वतनपरस्ती का जज्बा बुलंद* * *डीएमए के नायब सदर जाकिरहुसैन पीरवाला ने फहराया तिरंगा, भारत की* *आजादी के सैनानियों और क्रांतिकारियों को किया याद* दमण के सबसे बड़े एवं प्रभावशाली मुस्लिम संगठन ‘ दमण मुस्लिम एसोसिएशन ‘ (DMA) ने आज बड़े ही शानो-शौकत के साथ भारतीय स्वतंत्रता दिवस की ७६ वीं वर्षगांठ मनाई. DMA के सदर खुर्शीद मांजरा के मार्गदर्शन में नायब सदर जाकिरहुसैन पीरवाला ने ‘जश्ने आजादी’ कार्यक्रम में तिरंगा ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के समय जनरल सेक्रेटरी, इमरान खुर्शीद खान ने राष्ट्रगान ‘ जन-गण-मन’ गाया,जिसका सभी ने अनुसरण करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी. नायब सदर जाकिरहुसैन पीरवाला ने स्वतंत्रता सैनानियों और क्रांतिकारियों को याद किया. उन्होंने अहले हिन्द के लोगों को हिन्दोस्तां के ७६ वें स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी.उन्होंने हिन्दोस्तां के लिए सब में मरने-मिटने का जज्बा जगाया. DMA कमेटी मेम्बर मोइनुद्दीन जिन्ना ने भारत की आजादी की लड़ाई में हिन्दु-मुस्लिमों की कुर्बानियों का जिक्र करते हुए सभी को वतनपरस्ती की सीख दी. उन्होंने बताया कि मुस्लिम छात्रों की बेहतरी के लिए बहुत जल्द DMA और AIM एजुकेशन, मोटी दमण दोनों एजुकेशन के क्षेत्र मे मिलकर काम करेगे। जल्द ही DMA की एजुकेशन कमेटी बनेगी और आपसी गठजोड़ के बाद काम आगे बढ़ेगा. शाकिर खान पठान ने ‘ सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा ‘ गाकर देशप्रेम का जोश दुगना कर दिया. ‘ जश्ने आजादी ‘ के इस कार्यक्रम में वार्ड नं. ०४ के कौंसिलर असरारहुसैन महातव, बहाउद्दीन बेग, जाकिर खान, शब्बीर फणसावाला, समीर पाकीजा, फिरोज खलीफा, सलीम भूरिया, अतीक लाखानी, मुतासिम कुरैशी, साबिर मुल्ला सहित मुस्लिम अग्रणियों की मौजूदगी रही. मालुम हो कि दमण मुस्लिम एसोसिएशन बरसों से भारतीय स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दमण-दीव मुक्ति दिवस को पूरे जोशो-खरोश के साथ मनाता आ रहा है.।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating