दमन पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार।

दमन पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार।
Views: 145
1 0

Read Time:3 Minute, 47 Second

दमन, 17 मार्च 2026। दमन पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला दाभेल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 6 फरवरी 2024 को रात करीब 9:30 बजे अथियावाड़ चार रास्ता स्थित सूरज चाइनीज शॉप के पास शिकायतकर्ता मौजूद था। इसी दौरान चार आरोपियों ने उसके पास आकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान एक आरोपी ने शिकायतकर्ता के सिर पर हथौड़े से वार किया, जबकि दूसरे आरोपी ने बटनदार चाकू से उसके पेट के दाहिने हिस्से पर हमला कर दिया। अन्य आरोपियों ने भी हाथ-पैर से मारपीट की। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को पहले मोती दमन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए वापी के हरिया अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर 7 फरवरी 2024 को दाभेल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307 व 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी अमित निर्मल मंडल को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद अन्य आरोपी सोनू सिंह और अनमोल सिंह को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की गई। वहीं इस मामले में फरार चल रहे आरोपी गोलू शर्मा की तलाश लगातार जारी थी।दमन जिले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक केतन बंसल के निर्देश पर दाभेल पुलिस स्टेशन के एसएचओ निलेश काटेकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में पीसी निरज दमानिया और पीसी रवि गुप्ता भी शामिल थे। पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर टीम ने फरार आरोपी गौरव संतोष शर्मा उर्फ गोलू (27) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही माननीय अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दाभेल पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है और अपराध में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी सहित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ गुजरात के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like