धनावां आश्रम में संतमत के प्रकांड विद्वान महात्मा डा. स्वामी विवेकानंद जी महाराज का शुभागमन२७अक्टूबर को होंगे।
धनावां आश्रम में संतमत के प्रकांड विद्वान महात्मा डा. स्वामी विवेकानंद जी महाराज का शुभागमन२७अक्टूबर को होंगेप्रकृति की गोद में अवस्थित पूज्यपाद स्वामी नित्यानंद जी महाराज की साधना स्थली महर्षि संतसेवी ध्यानयोग आश्रम धनावां में १से ३०अक्टूबर तक चल रहे मास ध्यान साधना शिविर के समापन समारोह के मौके पर संतमत के केंद्रीय आश्रम महर्षि मेंहीं आश्रम, कुप्पाघाट, भागलपुर सिद्धपीठ से डा स्वामी विवेकानंद जी महाराज का आगमन २७अक्टुबर को धनावां आश्रम में होने जा रहा है। साधना शिविर का समापन ३० अक्टूबर को होंगे।डा स्वामी विवेकानंद जी महाराज का सत्संग प्रवचन २७ से ३०अक्टुबर समापन समारोह तक होंगे। उक्त जानकारी आश्रम संचालक स्वामी शांतानंद जी महाराज ने दी। शिविर के २६वें दिन के अपराह्न कालीन सत्संग में स्वामी शांतानंद जी महाराज ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि साधकों का आहार विहार संयमित और नपा तुला होना चाहिए। स्वावलंबी जीवन व्यतीत करते हुए सद्गुरु से सद्युक्ति जानकर अष्टांग योग – यम नियम आदि को पालन करते हुए एकांत स्थान में ईश्वर चिंतन करते रहना चाहिए। इसके लिए सच्चे सद्गुरु हमारे जीवन में होना परमावश्यक है। नवादा के अतिरिक्त सहरसा,पटना, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर,बांका, हाजीपुर, भागलपुर आदि जिलों से साधकों ने भाग लिये हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating