सिलवासा नगर पालिका की उपस्थिति में, सभी पार्षदों के साथ, सिलवासा नगर पालिका के सम्मेलन कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

Views: 469
1 0

Read Time:2 Minute, 37 Second

दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दीव में, भारत के माननीय प्रधान मंत्री, श्री नरेन्द्र मोदीजी कि आगामी यात्रा के मद्देनज़र, आज दिनांक 17 नवम्बर 2022 को, माननीय श्री राकेशसिंह चौहान, अध्यक्ष, सिलवासा नगर पालिका, कि अध्यक्षता में, श्री अजय देसाई, उपाध्यक्ष, सिलवासा नगर पालिका और डॉ. सुनभ सिंह, मुख्य अधिकारी, सिलवासा नगर पालिका की उपस्थिति में, सभी पार्षदों के साथ, सिलवासा नगर पालिका के सम्मेलन कक्ष में बैठक आयोजित की गई।इस संदर्भ में, डॉ. सुनभ सिंह, मुख्य अधिकारी, सिलवासा नगर पालिका द्वारा सभी पार्षदों को सूचित किया की, सभी वार्डों में दिनांक 27/11/2022 को, स्वच्छता अभियान तथा 30/11/2022 को सुबह, प्रभात फेरी आयोजित करे ।माननीय श्री राकेशसिंह चौहान, अध्यक्ष, सिलवासा नगर पालिका द्वारा यह सूचित किया गया की, सभी पार्षद अपने अपने वार्ड से, ज्यादा से ज्यादा लोगों को, माननीय प्रधान मंत्रीजी के आगमन का उत्साह पूर्वक स्वागत करने के लिए प्रेरित और उत्साह पूर्वक उनकी यात्रा को पूर्ण भागीदारी से सफल बनाने के लिए इस प्रसंग मे शामिल हो। जिसके हेतू सभी स्थल पर आनेजाने के लिए बस, राष्ट्र ध्वज वितरण, घर पर लगाने के लिए स्टीकर, इत्यादि का आयोजन नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए, दो जागरूकता रथ भी नियुक्त किये जा रहे है । तथा सभी पार्षदों को, माननीय प्रधान मंत्रीजी के आगमन के उत्साह में, अपने वार्ड के सारे घरों में दीप प्रज्वलन करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया और अपने वार्ड की सभी हाई राइज़ बिल्डिंगों पर होर्डिंग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like