अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा राउमावि धींगाणा का औचक निरीक्षण।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा राउमावि धींगाणा का औचक निरीक्षणराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धिंगाणा, पंचायत समिति लूणी का अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफीक खान द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।प्रधानाचार्य सतेन्द्र प्रकाश राजपुरोहित ने बताया की स्थानीय विद्यालय का अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रफीक खान ने विद्यालय में शिक्षण कार्य शैक्षिक गतिविधियां का बारीकी से निरीक्षण किया। खान ने विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति जांचने के लिए कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद किया साथ ही स्थानीय ग्राम पंचायत के युवा सरपंच बीरबल राम विश्नोई के साथ विद्यालय विकास को लेकर चर्चा की। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा की अनुपालन में हाल ही में क्रमोन्नत विद्यालय में सीमित संसाधनों के बावजूद प्रधानाचार्य व शाला स्टाफ के द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सराहना की एवम विद्यालय विजिटर बुक में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ के सार्थक प्रयासों की सराहना से संबंधित टिप्पणी की।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating