जि. पं.अध्यक्ष नवीन पटेल ने ६२ वें मुक्ति दिवस पर दमण जिला पंचायत पर फहराया तिरंगा * पुर्तगाली हुकूमत से आजादी के बाद प्रदेश में असल विकास प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के कार्यकाल में हो रहा है : नवीन रमणभाई पटेल।

Views: 376
1 0

Read Time:3 Minute, 7 Second

जि. पं.अध्यक्ष नवीन पटेल ने ६२ वें मुक्ति दिवस पर दमण जिला पंचायत पर फहराया तिरंगा * पुर्तगाली हुकूमत से आजादी के बाद प्रदेश में असल विकास प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के कार्यकाल में हो रहा है : नवीन रमणभाई पटेल दमण-दीव के ६२ वें मुक्ति दिवस पर दमण जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन रमणभाई पटेल ने आज सुबह ९ बजे जिला पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। दमण जिला पंचायत कार्यालय के प्रांगण में आयोजित मुक्ति दिवस के कार्यक्रम में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराया और मुक्तिदूतों को नमन् करते हुए दमणवासियों को प्रदेश के आजादी पर्व की शुभकामनाएं दीं। दमण जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन रमणभाई पटेल ने अपने संबोधन में दमण-दीव की आजादी के लिए पुर्तगाली हुकूमत के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई और फिरंगियों के घुटने टेकने की ऐतिहासिक घटना को बयां किया। उन्होंने कहा कि दमण-दीव की आजादी के बाद तो नाममात्र का विकास हुआ। असल विकास तो प्रशासक प्रफुलभाई पटेल के आने पर हुआ। प्रशासक प्रफुलभाई पटेल के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास कार्य हो रहे हैं। इसके लिए हम प्रशासकश्री का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासक प्रफुलभाई पटेल के नेतृत्व में हो रहे प्रादेशिक विकास कार्यों में हम और हमारे सदस्य गण प्रशासकश्री के साथ हैं। उन्होंने प्रशासकश्री के प्रयासों से शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों और पठन-पाठन सुविधा का विद्यार्थियों सेभरपूर लाभ उठा कर भविष्य संवारने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ आशीष मोहन, बीडीओ प्रेमजी मकवाणा, जिला पंचायत सदस्य योगेश पटेल, सदानंद मिटना, भूपेन्द्र पटेल, दिनेश दोडिया, मेहुल केशव, फाल्गुनीबेन पटेल, वर्षिकाबेन पटेल, सुनीताबेन हलपति, रीनाबेन पटेल, जिला पंचायत तथा बीडीओ ऑफिस के स्टाफ तथा विद्यार्थियों की मौजूदगी रही।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like