गोखले सड़क ऊपरी पुल के स्टील गर्डर को डी-लॉन्च करने के कारण 11/12 मार्च, 2023 की रात्रि में कुछ लोकल सेवाएं प्रभावित होंगी।
गोखले सड़क ऊपरी पुल के स्टील गर्डर को डी-लॉन्च करने के कारण 11/12 मार्च, 2023 की रात्रि में कुछ लोकल सेवाएं प्रभावित होंगी* विले पार्ले और अंधेरी स्टेशनों के बीच गोखले सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) के स्टील गर्डर को डी-लॉन्च करने के संबंध में 5 वीं लाइन और प्लेटफार्म क्रमांक 9 लाइन पर 21.30 बजे से 05.30 बजे तक और प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 लाइन अप धीमी, डाउन एवं अप फास्ट लाइनों पर 11/12 मार्च, 2023 की मध्यरात्रि को 00.10 बजे से 04.40 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान 00.10 बजे से 04.40 बजे तक शिड्यूल अप लोकल सेवाएं गोरेगांव स्टेशन तक ही चलेंगी। यात्री गोरेगांव से चर्चगेट तक हार्बर लाइन/अप धीमी लाइन के जरिए यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि गोरेगांव स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 और 2 से अतिरिक्त सेवाएं शुरू होंगी।*अंतिम उपनगरीय सेवाओं का विवरण निम्नानुसार है:*1. विरारस से चर्चगेट की अंतिम अप फास्ट लोकल ट्रेन, विरार से 23.15 बजे प्रस्थान से 00.42 बजे चर्चगेट पहुंचेगी।2. वसई रोड से अंधेरी की अंतिम अप धीमी लोकल ट्रेन, वसई रोड से 23.15 बजे प्रस्थान कर 00.04 बजे अंधेरी पहुंचेगी।3. बोरीवली से चर्चगेट की अंतिम अप धीमी लोकल ट्रेन, बोरीवली से 23.34 बजे प्रस्थान करके 00.39 बजे चर्चगेट पहुंचेगी।ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी, जिसकी सूची उपनगरीय खंड के स्टेशनों पर उपलब्ध होगी।*प्रभावित होने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का विवरण:*1. 10 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस बोरीवली में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।2. 11 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को बोरीवली में 30 मिनट रेगुलेट होगी।3. 11 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एसी एक्सप्रेस बोरीवली में 15 मिनट रेगुलेट होगी।4. 11 मार्च, 2023 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22928 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस लोकशक्ति एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19218 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस सौराष्ट्र जनता और ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अंधेरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 पर आयेगी और प्लेटफॉर्म की अपर्याप्त लंबाई के कारण इसे डबल हॉल्ट दिया जायेगा।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating