मुख्यमंत्री निवास पर 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के पोस्टर का विमोचन किया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया।

Views: 374
1 0

Read Time:1 Minute, 54 Second

मुख्यमंत्री निवास पर 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के पोस्टर का विमोचन किया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया। राष्ट्रीय जंबूरी 4 से 10 जनवरी 2023 तक पाली जिले के रोहट में आयोजित होगी। राजस्थान को 66 साल बाद पुनः राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी मिली है।इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य, राज्य आयुक्त (रोवर) श्री निर्मल पंवार, राज्य आयुक्त (शांति एवं अहिंसा) श्री मनीष शर्मा एवं राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बजट 2022-23 में जंबूरी के आयोजन के लिए 25 करोड़ रूपये की घोषणा की थी।इस 7 दिवसीय जंबूरी में स्टेट द्वार, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, एडवेंचर वैली, ग्लोबल विलेज डवलपमेंट, इंटीग्रेशन गेम्स, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोक नृत्य, शारीरिक प्रदर्शन, राज्य दिवस प्रदर्शनी, बैंड प्रदर्शन, रॉक क्लाइंबिंग, पैरासेलिंग एवं वाटर एक्टिविटीज़ जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस जंबूरी में 1500 विदेशी सहभागियों सहित लगभग 35 हजार स्काउट व गाइड शामिल होंगे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like