पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्री सेवा की शुरुआत हो, इसके लिए कृत संकल्पित हूँ। आज इसी सिलसिले में हमने दिल्ली में श्री किंजरापु राममोहन नायडू, माननीय मंत्री, केन्द्रीय नागरिक विमानन, भारत सरकार से मुलाकात की।
पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्री सेवा की शुरुआत हो, इसके लिए कृत संकल्पित हूँ। आज इसी सिलसिले में हमने दिल्ली में श्री किंजरापु राममोहन नायडू, माननीय मंत्री, केन्द्रीय नागरिक विमानन, भारत सरकार से मुलाकात की। इस दौरान हमें उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर पूर्णिया में दरभंगा एयरपोर्ट के तर्ज पर वायुसेवा शुरू कराने का आग्रह किया। हमने उन्हें यह सुझाव दिया कि दरभंगा एयरपोर्ट की तरह पूर्णिया में भी एक यात्री टर्मिनल का निर्माण कर हवाई सेवा जल्द शुरू की जाए, ताकि कोसी-सीमांचल की जनता को आवागमन में सहूलियत मिल सके। इसके अलावा हमने उन्हें 15 एकड़ भूमि की समस्या को सुलझने की जानकारी दी। पूर्णिया की जनता से आशीर्वाद के बाद आज मैं तीसरी बार उनसे मिला हूँ और लोकसभा में भी पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्री सेवा शुरू कराने का आग्रह सरकार से किया था। आज जब मैंने माननीय मंत्री जी से इया बाबत मुलाकात की और पूर्णिया में भी दरभंगा की तरह एक टर्मिनल बना कर यात्री सेवा शुरू करने का सुझाव दिया, तब मेरे इस प्रस्ताव पर माननीय मंत्री जी ने भी सहमती जताई और इस संबंध में उनकी रूचि सकारात्मक थी। इसके लिए मैं पूर्णिया की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।
Average Rating