पुलिस थाना मथानिया का भ्रमण एवं वृक्षारोपण 2. कस्बा तिंवरी में जनसहभागिता जन-संवाद संगौष्ठी का आयोजन।
पुलिस थाना मथानिया का भ्रमण एवं वृक्षारोपण 2. कस्बा तिंवरी में जनसहभागिता जन-संवाद संगौष्ठी का आयोजनश्रीमान रविदत्त गौड़ पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार आमजन से पुलिस कर्मी के सीधे जुड़ाव तथा आमजन की समस्याओं को उन्ही के माहौल व स्थान पर जाकर सुनने के नवाचार के रूप में आज दिनांक 25.07.2022 को जिला जोधपुर पूर्व के थाना मथानिया के गांव तिंवरी बस स्टेण्ड के सामने स्थित चौक में जनसहभागिमा जन संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस थाना मथानिया के सामने स्थित पार्क में वृक्षारोपरण की शुरूआत की गई। इससे पूर्व पुलिस थाना मथानिया का भ्रमण कर पदस्थापित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं संधारित किये जाने वाले रिकॉर्ड आदि का अवलोकन किया गया। ताबाद पुलिसकर्मिकों के साथ पुलिस थाना मैस में भोजन कर उसकी गुणवत्ता परखी एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया। जन सहभागिता जनसंवाद मीटिंग में सहायक पुलिस आयुक्त वृत- मण्डोर श्री राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, थानाधिकारी मथानिया व मथानिया हल्का क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के सामुदायिक पुलिसिंग के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।उपरोक्त जनसहभागिता जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा कस्बा तिंवरी के बारे में सामान्य जानकारी एवं निवासरत्त किरायेदारों के सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों आदि मुद्दों पर चर्चा की एवं पुलिस से संबंधित अपेक्षाओं को जाहिर किया साथ ही विश्वास दिलाया कि कस्बा तिंवरी में सभी धर्म वर्ग के लोग आपसी सौहार्द व सद्भाव पूर्वक जीवन यापन करते है तथा एक दूसरे का साथ देते है। सभी प्रबुद्ध नागरिकगणों ने संवेदनशील मुद्दों पर पुलिस का हरसंभव सहयोग करने का भरोसा जताया ।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating