बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल के समय में 8 दिसंबर, 2023 से संशोधन।
पश्चिम रेलवे द्वारा यह अधिसूचित किया गया है कि ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल के समय में 8 दिसंबर, 2023 से पश्चिम रेलवे के बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली, वापी एवं सूरत स्टेशनों पर ठहराव के समय में संशोधन किया गया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन की संशोधित अनुसूची का विवरण नीचे दिया गया है:• ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 09.15 बजे के बजाय 09.30 बजे प्रस्थान करेगी। अब यह ट्रेन बोरीवली स्टेशन पर 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.07 बजे प्रस्थान करेगी, वापी स्टेशन पर 12.20 बजे पहुंचेगी और 12.22 बजे प्रस्थान करेगी तथा सूरत स्टेशन पर 14.00 बजे पहुंचेगी और 14.05 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर ठहराव समय पहले की तरह ही रहेगा। ट्रेनों के समय और ठहराव के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating