आज तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो-2023 का उद्घाटन किया।
आज तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो-2023 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 239.96 करोड़ रू० की लागत से स्थापित द बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड), पटना के पांच डेयरी संयंत्रों तथा पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, किशनगंज का शुभारंभ किया। कॉम्फेड, पटना के 5 नए उत्पादों का भी लोकार्पण किया। राज्य सरकार एवं दुग्ध संघों को 10.50 करोड़ रू० के लाभांश वितरण से संबंधित चेक प्रदान किया। बिहार वेटनरी कॉलेज, पटना के निकट स्थित परिसर में 14.31 करोड़ रू० की लागत से कॉम्फेड के कार्यालय परिसर में निर्मित होने वाले नए कार्यालय भवन एवं मत्स्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, मीठापुर, पटना में 54.35 करोड़ रू० की लागत से निर्मित होने वाले मत्स्य विकास भवन का शिलान्यास किया तथा 3.57 करोड़ रू० की लागत से स्थापित होने वाले सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। साथ ही बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो के प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुझे विश्वास है कि यह एक्सपो पशुपालकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating