3 और 10 जनवरी की ओखा-पुरी एक्सप्रेस आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।
3 और 10 जनवरी की ओखा-पुरी एक्सप्रेस आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।दक्षिण मध्य रेलवे में स्थित काजीपेट-बल्हारशाह सेक्शन में नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के चलते राजकोट मंडल से होकर जाने वाली ओखा-पुरी और पुरी-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:3 व 10 जनवरी, 2024 को ओखा से चलने वाली ट्रेन संख्या 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस और 7 जनवरी, 2024 को पुरी से चलने वाली ट्रेन संख्या 20819 पुरी-ओखा एक्सप्रेस आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया विजयनगरम, रायगड़, टिटिलागढ़, रायपुर और नागपुर होकर चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेनें नहीं जाएगी उसमें चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपूरकागजनगर, मंचिर्याल, रामगुंडम, वरंगल, रायनपाडु, विजयवाड़ा, गुणढला, एलूरु, राजमंड्री, सामलकोट, अनकापल्ली और विशाखपट्टणम शामिल हैं।रेल यात्रियों से निवेदन है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबन्धित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating