समाधान यात्रा‘ के क्रम में कैमूर के भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौती ग्राम के वार्ड नं०-7 में विकसित पुस्तकालय का उद्घाटन किया ।
समाधान यात्रा‘ के क्रम में कैमूर के भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौती ग्राम के वार्ड नं०-7 में विकसित पुस्तकालय का उद्घाटन किया तथा उस क्षेत्र में भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीण सोलर लाइट योजना, जल-जीवन-हरियाली, हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नाली योजना का जायजा लिया। साथ ही सतत् जीविकोपार्जन योजना, उद्यमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, दिव्यांगों के कल्याणार्थ बनीं योजनाओं तथा अन्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों से मुलाकात की।आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में कैमूर में जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। संवाद के दौरान जीविका दीदियों ने अपने अनुभवों और अपेक्षाओं को साझा किया। जीविका का काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है। जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि जीविका दीदियों की तरक्की हो। जीविका दीदी अस्पतालों में ‘दीदी की रसोई’ के माध्यम से लोगों को अच्छा भोजन करा रही हैं और जीविका दीदी कई बेहतर काम भी कर रही हैं। हमलोग उनकी जिम्मेवारियां बढ़ा रहे हैं ताकि जीविका दीदियों की आमदनी और बढ़े। जीविका दीदियां अपने बच्चों को पढ़ाएं, बच्चे शिक्षित होंगे तो समाज और आगे बढ़ेगा। हमें पूरा भरोसा है कि आपके प्रयास और मेहनत से समाज में सुधार होगा।समाधान यात्रा के क्रम में कैमूर में विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी गईं जिनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।समाधान यात्रा के क्रम में आज पटना के बिहटा स्थित परेब में विकासात्मक एवं लोककल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। जीविका स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating