वलसाड गांधी विचार ट्रस्ट द्वारा गांधी मेले का आयोजन 20 से 22 फरवरी तक किया जा रहा है।

ट्रस्ट के 18वें वर्ष में आयोजित इस तीन दिवसीय मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और मूल्यों से परिचित कराना है।कार्यक्रम का उद्घाटन 20 फरवरी की सुबह किया जाएगा। मेले में गांधीजी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी, पुस्तक स्टॉल और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित होंगी। आयोजन स्थल पर तीनों दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए प्रवेश खुला रहेगा। पहले दिन विशेष रूप से छात्रों के लिए भाषण, चित्रकला और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।21 फरवरी को जिले की विभिन्न प्राथमिक शालाओं के लगभग पाँच हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए गांधी दर्शन कार्यक्रम रखा गया है। इसमें ऑडियो-विजुअल माध्यम से गांधीजी के जीवन प्रसंगों का प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय संस्कृति और परंपरा पर आधारित विशेष गतिविधियाँ युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।22 फरवरी को समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें गांधीजी के विचारों पर व्याख्यान, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन के दौरान गांधी साहित्य, स्वदेशी उत्पाद और हस्तकला की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।ट्रस्ट ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गांधी मेले में भाग लें और गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लें।
Average Rating