वरिष्ठ पत्रकार सुधीर कुमार सम्मानित।

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर कुमार सम्मानित।
Views: 240
1 0

Read Time:2 Minute, 7 Second

नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में रेस्किलिंग एचआर फाउंडेशन के तत्वाधान में विकसित भारत लीडरशिप कॉनक्लेव एवं अवॉर्ड समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सांसद चिंतामणि महाराज ने की। कॉनक्लेव में विभिन्न क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों को उनके क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर कुमार को उनके पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें “विकसित भारत मीडिया एक्सीलेंस एंड नेशन बिल्डिंग लीडरशिप अवार्ड” प्रदान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी आश्रम की सिस्टर दिव्या द्वारा विकसित भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर विचार रखे गए। इसके बाद विभिन्न क्षेत्र के विशिष्ट अतिथि विकसित भारत 2047 पर अपनी अपनी नजरिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव पेश किए। इस क्रम में सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने विचारों और सुझावों से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।पूरा सभागार विशिष्ट व्यक्तियों से भरा था। कार्यक्रम के उपरांत सभी चाय पकोड़े के साथ कॉनक्लेव की सफलता की बधाई रेस्किलिंग एचआर फाउंडेशन के पदाधिकारियों को दे रहे थे। इसके बाद सभी अपने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like