पानीपत रिफाइनरी में ठेका मजदूरों की मांगें, ठेकेदारों को जारी की गई आवश्यक सूचना।

पानीपत रिफाइनरी में ठेका मजदूरों की मांगें, ठेकेदारों को जारी की गई आवश्यक सूचना।
Views: 182
1 0

Read Time:2 Minute, 56 Second

दिनांक: 25 फरवरी 2026पानीपत। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में ठेका मजदूरों द्वारा उठाई गई मांगों को लेकर प्रबंधन की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार 23 फरवरी 2026 को रिफाइनरी परियोजना में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट टेक मजदूरों ने विभिन्न मांगें प्रस्तुत की थीं।मजदूरों की प्रमुख मांगों में प्रतिदिन आठ घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित करना, प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच वेतन भुगतान, कंपनी बोर्ड रेट के अनुसार भुगतान, कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर मेडिकल क्लेम का प्रावधान तथा उसका खर्च ठेकेदार कंपनी द्वारा वहन करना शामिल है। इसके अलावा ओवरटाइम का डबल भुगतान, छुट्टियों का स्पष्ट उल्लेख, 26 दिनों की मासिक ड्यूटी और आने-जाने की समुचित व्यवस्था की मांग भी की गई है।सूचना में उल्लेख किया गया है कि 24 फरवरी 2026 को सभी ठेकेदारों ने बैठक कर सहमति पत्र जारी किया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त बिंदुओं पर ठेकेदारों द्वारा अनुमोदन सुनिश्चित कराया जाएगा। यदि किसी बिंदु पर अनुपालन नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।रिफाइनरी परिसर में इस सूचना के बाद श्रमिकों में जागरूकता बढ़ी है और प्रबंधन की आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई।1)आठ घंटे की छुट्टी होनी चाहिए2)पेमेंट 1 तारीख से 7 तारीख के बीच होनी चाहिए3)कंपनी बोर्ड रेट के हिसाव से पेनेंट होनी चाहिए ।4)ठेकेदार के काम करते समय किसी कर्मचारी के साथ दुर्घटना हो जाये से उसका मेडिकल विलेम अनुसार करवाया जाए और रिस्क ठेकेदार कंवरी किया जाए ।5)हमारा ओवर टाइम डवल होना चाहिए ।6)हर केपनी छुट्टी में भितने वालो दिनांक और लीव उर्डनी चाहिए ।7)हमारी छु‌ट्टी 26 दिन होनी चाहिए ।8)वार बड़ो और आने की बरा की व्यवस्था होनी जाए ।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like