वाहन चेकिंग में बड़ी सफलता: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

वाहन चेकिंग में बड़ी सफलता: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
Views: 137
1 0

Read Time:2 Minute, 22 Second

मधुबनी, 25 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत जयनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी आपराधिक योजना को विफल कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को जयनगर थाना की पुलिस टीम द्वारा जयनगर वाटर वेज चौक के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेरकर पकड़ लिया।तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शंकर कुमार एवं चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो बाबूबरही थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास एवं संभावित गिरोह से संबंधों की भी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध हथियार कहां से लाया गया था और इसका उपयोग किस वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।बरामदगी में एक देशी कट्टा, एक आईफोन तथा एक मोटरसाइकिल शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।मधुबनी पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सघन अभियान जारी।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like