गया पुलिस एवं एस०टी०एफ० के संयुक्त कार्रवाई में जिला के कुख्यात अपराधकर्मियों में शुमार कई कांडो में वांछित 50,000/- रूपये का ईनामी कुख्यात गिरफ्तार।

Views: 254
0 0

Read Time:6 Minute, 5 Second

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गया पुलिस एवं एस०टी०एफ० के संयुक्त कार्रवाई में जिला के कुख्यात अपराधकर्मियों में शुमार कई कांडो में वांछित 50,000/- रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी विवेक कुमार उफ विवेक यादव उर्फ स्वामी विवेकानंद को किया गया गिरफ्तार।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया जिले में अपराध नियंत्रण हेतु गया पुलिस द्वारा जिला में कुख्यात अपराधकर्मियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामरी अभियान चलाया जा रहा है। कई जिलों में कुख्यात अपराधकर्मियों में शामिल 50,000/- रू0 का ईनामी कुख्यात अपराधी विवेक कुमार उर्फ विवेक यादव उर्फ स्वामी विवेकानंद की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी, नीचमक बथानी थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी, तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी / कर्मी एवं एस०टी०एफ० के पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी हेतु गया पुलिस के द्वारा पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी की जा रही थी।> इसी क्रम में यह आसूचना प्राप्त हुई कि जिला के कुख्यात अपराधकर्मियों में शुमार 50,000/-रू0 का ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी ववेक कुमार उर्फ विवेक यादव उर्फ स्वामी विवेकानंद जो वर्तमान में कई कांडो में फरार चल रहा है वो अभी खिजरसराय थानान्तर्गत खिजरसराय के पास आया हुआ है।> उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु गया पुलिस की विशेष टीम के द्वारा खिजरसराय थानान्तर्गत खिजरसराय के पास छापामारी करने पहुँचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया, पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ववेक कुमार उर्फ विवेक यादव उर्फस्वामी विवेकानंद, पे० राजेन्द्र यादव, सा० बथानी बाजार, थाना नीमचक बथानी, जिला गया बताया। तत्पश्चात उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया गया।> उल्लेखनीय है कि दिनांक-26.02.2013 थानाध्यक्ष नीमचक बथानी थाना को सूचना प्राप्त हुई थी, एक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या कर दी गई है। जिस संबंध में नीमचक बथानी थाना कांड संख्या-21/13, दिनांक-26.02.2013, धारा-341 /342/323/325/307 / 34 परिर्वर्तित धारा-302 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था, जिसके उपरांत दिनांक-27.02.2013 को थानाध्यक्ष नीमचक बथानी थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध आर्म्स बरामद किया गया था। जिस संबंध में नीमचक बथानी थाना कांड संख्या-22/13, दिनांक- 27.02.2013, धारा-25 (1-बी) ए/ 26/35 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था, अनुसंधान के क्रम में पकड़ाए अपराधी विवेक कुमार उर्फ विवेक यादव उर्फ स्वामी विवेकानंद की संलिप्तता उक्त दोनों कांडो में पायी गई है, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था।अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।गिरफ्तार कुख्यात अपराधी का नाम / पता :-* विवेक कुमार उर्फ विवेक यादव उर्फ स्वामी विवेकानंद, पे० राजेन्द्र यादव, सा० बथानी बाजार, थाना नीमचक बथानी, जिला गया।ववेक कुमार उफ विवेक यादव उर्फ स्वामी विवेकानंद का अपराधिक इतिहास (अबतक प्राप्त सूचना अनुसार) :-1. नीमचक बथानी थाना कांड संख्या-22/13, दिनांक-27.02.2013, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्सएक्ट।2. नीमचक बथानी थाना कांड संख्या-21/13, दिनांक 26.02.2013, धारा-341/342/323/325/307 / 34 परिर्वर्तित धारा-302 भा०द०वि० ।3. नीमचक बथानी थाना कांड सं0-50/11, दिनांक-26.08.2011, धारा-341/323/325/504/34 भा०द०वि० ।4. नीमचक बथानी थाना कांड सं0-29/11, दिनांक-08.06.2011, धारा-341/504/34 भा०द०वि० । 5. नीमचक बथानी थाना कांड सं0-47/10, दिनांक-15.11.2010, धारा-341/323/379/34 भा०द०वि० ।6. नीमचक बथानी थाना कांड सं0-239/06, दिनांक 30.05.2006, धारा-323/325/307/34 भा०द०वि० ।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like