विशाल भिक्षु भजन संध्या का भव्य आयोजन-आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष।

Views: 147
0 0

Read Time:3 Minute, 32 Second

श्रीडूंगरगढ़।दिनांक 05/09/2025

भिक्षु चेतना वर्ष के अवसर पर भिक्षु भावांजलि – एक संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन साध्वी श्री संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के पावन सान्निध्य में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित विशाल भिक्षु भजन संध्या में भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हुई।

 

मुख्य कलाकार पुलकित जी बरडिया (दिल्ली) ने अपनी मधुर प्रस्तुति से वातावरण को भावविभोर कर दिया। साथ ही साध्वी श्री संगीतश्रीजी, साध्वी कर्तव्ययशाजी, साध्वी श्रेयसप्रभाजी, स्वरलहरी टीम श्रीडूंगरगढ़, सुमित जी बरडिया, पारुल जी लूनिया, बोथरा ब्रदर्स, अंजू जी पारख, संजय जी झाबक, मोहनलाल जी सेठिया तथा तेयुप टीम सहित अनेक कलाकारों ने अपने सुरों से संध्या को अविस्मरणीय बना दिया।

 

तेयुप सदस्य सुमित जी श्यामसुखा ने अपनी अद्भुत चित्रकला द्वारा आचार्य भिक्षु की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

 

यह आयोजन तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल टीम के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। संध्या में गाए गए भावपूर्ण भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

 

स्व. मोहनलाल जी मालू की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी धन्नी देवी मालू, पुत्र महेंद्र व जितेंद्र जी मालू तथा पौत्र रौनक, संयम, अर्हम मालू परिवार द्वारा प्रायोजित किया गया।

 

परिषद अध्यक्ष विक्रम जी मालू ने बताया कि आचार्य भिक्षु के स्वभाव और आदर्शों पर आधारित यह संगीतमय श्रद्धांजलि श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हुई तथा समाज में भिक्षु चेतना वर्ष का संदेश भी पहुंचाया।

मंत्री पीयूष जी बोथरा ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति के इस अद्भुत वातावरण का आनंद लिया।

 

कार्यक्रम का कुशल संयोजन अध्यक्ष विक्रम जी मालू एवं उपाध्यक्ष रजत जी सिंघी ने किया।

 

इस अवसर पर MBDD संयोजक ईश्वर जी चौरडिया, हरीश जी डागा, अशोक जी झाबक सहित तेरापंथ युवक परिषद्, किशोर मंडल, तेरापंथी सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति, श्री ओसवाल पंचायत, JTN प्रभारी, MBDD श्रीडूंगरगढ़ टीम, TYP कॉलिंग टीम आदि संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like