पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा वर्ष 2024 के वॉल कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन।

Views: 317
1 0

Read Time:2 Minute, 19 Second

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा वर्ष 2024 के वॉल कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन। *फोटो कैप्शन: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री प्रकाश बुटानी के साथ पश्चिम रेलवे के वॉल कैलेंडर और टेबल कैलेंडर का विमोचन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।*पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री प्रकाश बुटानी के साथ पश्चिम रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रधान कार्यालय में पश्चिम रेलवे के वॉल कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन किया जबकि सभी छह मंडलों के मंडल रेल प्रबन्धक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे।वर्ष 2024 के लिए पश्चिम रेलवे का वॉल कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर पश्चिम रेलवे के मुख्यालय भवन के 125 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विरासत थीम पर आधारित है। वॉल कैलेंडर दृढ़तापूर्वक खड़ी उस भव्य विरासत को प्रदर्शित करता है, जो पश्चिम रेलवे के साथ-साथ शहर के परिदृश्य में बदलाव का गवाह रही है।टेबल कैलेंडर को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है, जिसमें हर पृष्‍ठ पर मुख्‍यालय भवन की आकर्षक तस्‍वीरें हैं जो कि पुराने अभिलेखागार और वर्तमान समय दोनों से ली गई हैं। दोनों कैलेंडर एक उत्कृष्ट कृति हैं और अपनी विरासत को संरक्षित करने में पश्चिम रेलवे की समृद्ध विरासत को उजागर करते हैं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like