सेलवास के ट्रेडिंग मार्केट के कमलेश कदुना के साथिदार जशवंत विजय पगी को सेशन कोर्ट दादरा नगर हवेली सिलवासा कोर्ट से मिली राहत।
संघ प्रदेश दानह में महीनों पहले शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले केबीके ट्रेडिंग और मास्टर ट्रेडिंग एजुकेशन के माध्यम से कम समय में पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देने वाले दो आरोपी कमलेश कडु उनके बिजनेस पार्टनर जशवंत विजय पगी का नाम दिनांक:- 15/11/2023 F.I.R में नाम आया। आरोपी जशवंत विजय पगी तभी से फरार थे। जिसके मुताबिक इस में कुल 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सिलवासा पुलिस ने रिपोर्ट की है। एवं सिलवासा पुलिस द्वारा आई.पी.सीधारा:-406, 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसमें से आरोपी जशवंत विजय पगीने आज दिनांक:-30/12/2023 सत्र न्यायालय दादरा नगर हवेली, सिलवासा, अग्रिम जमानत लगाई गई। इसके साथ ही अग्रिम जमानत दाखिल की. जिसमें आरोपी के विद्वान वकील श्री शशांककुमार अनिलकुमार मिश्राने बहस की जिसको आधार रख माननीय सत्र न्यायालय दादरा नगर हवेली सिलवासा द्वारा मंजूर कर आरोपी जशवंत विजय पगी को अग्रिम जमानत दे दी गई है। जिसमें आरोपी जशवंत विजय पगी को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर ₹.25,000/- का पीआर बांड तथा एक जामिनदार प्रस्तुत करने पर उनको हिरासत में ना लेने का हुक्म किया और जिसके मुताबिक दिनांक 06/01/2024 तक पुलिस द्वारा हिरासत में नहीं लेने का आदेश दिया गया है।
Average Rating