“मेरे राम का भव्य मंदिर “
पूजा गुप्ता मिर्जापुर
(उत्तर प्रदेश)
“मेरे राम का भव्य मंदिर “
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की जैसे-जैसे तारीख नज़दीक आ रही है रामभक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारियां की गई है। रामलला की जब प्राण प्रतिष्ठा होगी तो देश के तमाम बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना होगी और पूरा देश एकजुट हो जाएगा।समारोह में राजनेताओं के अलावा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। आमंत्रित लोगों में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी भी शामिल होंगे। इस लिस्ट में अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी शामिल हैं। वे प्रसिद्ध टीवी श्रृंखला रामायण में राम और सीता के किरदार के लिए प्रसिद्ध है।राम मंदिर का उद्घाटन समारोह मे भगवान रामलला का अभिषेक 22 जनवरी को होगा। आरती पूजन के लिए पास अब ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक किए जा सकते हैं। पूरे दिन तीन तरह की आरती की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी परम्पराओं के साधु संतो को निमंत्रण भेजा गया है। सभी शंकराचार्य महामण्डलेश्वर सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष सन्तों को निमंत्रण, स्वामी नारायण, आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, किसान, पत्रकारों, कारसेवकों को निमंत्रण दिया गया है। नवस्थापित तीर्थक्षेत्रपुरम (बाग बिजैसी) में टीन का नगर बसाया गया है। जिसमे छः नलकूप, छः रसोई घर और दस बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। देशभर के लगभग डेढ़ सौ चिकित्सकों ने इसमें क्रमिक सेवा के लिए अपनी स्वीकृति दी है। इसके साथ नगर के हर कोने में लंगर, भोजनालय, भण्डारा, अन्नक्षेत्र चलेंगे।चंद्रकांत सोमपुरा अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य वास्तुकार हैं। राम मंदिर मे 392 पिलर, 44 गेट, 32 सीढ़ियां है। राम मंदिर करीब ढाई एकड़ में तैयार किया जा रहा है। अगर इसमें ‘परिक्रमा पथ’ भी जोड़ लिया जाए तो ये पूरा परिसर आठ एकड़ का हो जाएगा। मेरे राम का ये मंदिर युगों युगांतर तक स्मरणीय रहेगा और एतिहासिक हो जाएगा। पूजा गुप्ता मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating