दोषी को सजा और हमें न्याय जल्द मिले।

दिल्ली-से सुधार कुमार
पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा जी की 103 वीं जयंती नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में धूमधाम से मनाई गई। समझ में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन उनके पोता और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड वैभव मिश्रा और परिवार के लोगों द्वारा किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद देवेश चंद्र ठाकुर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे थे। मंच से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने न्याय की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तो कहा कि हम सब यहां न्याय की भीख मांग रहे हैं। मैंने तो एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को संबंधित कागजात के साथ पत्र लिखा था। जरूरत पड़ी तो फिर कागजात के साथ पत्र लिखूंगा। हमें न्याय चाहिए। अभी इस महीने कोर्ट में भी तारीख है। ललित बाबू अमर हैं और अमर रहेंगे। कार्यक्रम में और भी कई वक्त आमंत्रित थे, उनमें डीपीएस श्रीनगर के प्रमुख विजय धर जो पूर्व केंद्रीय मंत्री दुर्गा प्रसाद धर के बेटे हैं, वरिष्ठ पत्रकार शुभब्रत भट्टाचार्य और भाजपा सहयोग सेल के अध्यक्ष नवीन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हो कर उनके प्रति अपनी विचार रखे।इस प्रकार सभी गणमान्यों ने सरकार और न्यायलय से न्याय की गुहार लगाए।
Average Rating