मुंबई, 30 दिसंबर, 2023*पश्चिम रेलवे का 68वां रेलवे सप्ताह समारोह–2023*महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए 85 रेलकर्मियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” (VRSP) प्रदान किया गया।
पश्चिम रेलवे का 68वां रेलवे सप्ताह समारोह–2023*महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए 85 रेलकर्मियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” (VRSP) प्रदान किया गया।फोटो कैप्शन: (ऊपरी पंक्ति में) पहली तस्वीर में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र और पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्य क्षा श्रीमती क्षमा मिश्र दीप प्रज्वलित करते हुए। दूसरी तस्वीमर में श्री अशोक कुमार मिश्र सभा को संबोधित करते हुए। (निचली पंक्ति में) महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र, अपर महाप्रबंधक श्री प्रकाश बुटानी, प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक और मुख्य कारखाना प्रबंधक नई दिल्ली में राष्ट्रीय रेल सप्ताह समारोह में प्राप्त पांच अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार शील्ड के साथ दिखाई दे रहे हैं। पश्चिम रेलवे का 68वां रेलवे सप्ताह समारोह, विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (VRSP), 2023 शनिवार, 30 दिसंबर, 2023 को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन के लिए पश्चिम रेलवे के 85 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के रूप में व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। फोटो कैप्शन: महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र पुरस्कार विजेताओं को उनकी सराहनीय सेवा के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान करते हुए।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह पुरस्कार समारोह प्रति वर्ष पश्चिम रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण को सम्माीनित करने के लिए आयोजित किया जाता है जो हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे ही कुशल अधिकारियों और कर्मचारियों में से कुछ चुनिंदा लोगों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। यह न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित करता है, बल्कि दूसरों को भी आने वाले वर्ष में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सा हित एवं प्रेरित करता है।इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) की अध्यक्षा श्रीमती क्षमा मिश्र, पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री प्रकाश बुटानी सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य कारखाना प्रबंधक और वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री मिश्र ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनकी अनुकरणीय उपलब्धि और संगठनात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनके योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने उल्लेख किया कि पश्चिम रेलवे अपने सभी कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों के कारण कई उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रही है। उन्होंने पश्चिम रेलवे की हाल की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया और कार्यबल को रेलवे और राष्ट्र की समग्र प्रगति के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया। महाप्रबंधक श्री मिश्र ने हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न राष्ट्रीय रेल सप्ताह समारोह के दौरान माननीय रेल मंत्री द्वारा प्रदान किए गए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (AVRSP), 2023 के प्राप्तकर्ताओं को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया! प्रारंभ में, पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (सामान्यि) द्वारा किया गया।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating