वापी के निकट सबवे के निर्माण के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित।

Views: 526
1 0

Read Time:3 Minute, 36 Second

वापी और बगवाड़ा स्टेशनों के बीच सबवे के निर्माण कार्य के संबंध में मंगलवार, 13 फरवरी, 2024 को 11.40 बजे से 14.10 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें निरस्ते और रेगुलेट की जाएंगी।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 13 फरवरी, 2024 को निरस्त /रेगुलेट की जाने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:*निरस्त ट्रेनें:*1. ट्रेन संख्या 09154 वलसाड-उमरगाम रोड मेमू स्पेशल पूरी तरह से निरस्तर रहेगी।2. ट्रेन संख्या 09153 उमरगाम रोड-वलसाड मेमू स्पेशल पूरी तरह से निरस्त रहेगी।*शॉर्ट टर्मिनेट/आंशिक रूप से निरस्त की गई ट्रेनें:*1. ट्रेन संख्या/ 09159 बांद्रा टर्मिनस-वापी स्पेशल भिलाड और वापी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।2. ट्रेन संख्या 09144 वापी-विरार स्पेशल भिलाड और वापी स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।*रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:*1. ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को 02 घंटा 10 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।2. ट्रेन संख्या 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को 02 घंटा 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।3. ट्रेन संख्या 22954 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात एक्सप्रेस को 01 घंटा 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।4. ट्रेन संख्या 22497 श्री गंगानगर-तिरुच्चिराप्प्ल्लि एक्सप्रेस को 01 घंटा 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।5. ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बांद्रा टर्मिनस को 55 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।6. ट्रेन संख्या 20968 पोरबंदर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।7. ट्रेन संख्याख 19015 दादर-पोरबंदर एक्सप्रेस को 01 घंटा 50 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 8. ट्रेन संख्या 14805 यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 9. ट्रेन संख्या 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।10. ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस को 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।11. ट्रेन संख्या 12217 कोचुवेली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like