मिडिया में क्यो बना हुआ है चर्चा का विषय वापी के डूंगरी फलिया करवड़ विस्तार।

Views: 486
1 0

Read Time:1 Minute, 39 Second

तोहीद खान की ये रिपोर्ट

डूंगरी फलिया करवड़ विस्तार में पेपर मिल का कचरा जलाकर भंगारिये कर रहे है हवा खराब।जहरीले धुंए से लोग हो रहे हैं अस्थमा, दमा और कैंसर के शिकार जीपीसीबी के अधिकारी को लोगों के स्वास्थ्य की नहीं हैं कोई परवाह।इन दिनों डूंगरी फलिया करवड विस्तार में तेजी से जहरीले धुंए का फैलाव होता जा रहा है।यह जहरीला धुंआ पेपर मिल के बचे खुचे फुजले और कतरन के जलाने की वजह से हो रहा है, सूत्रों के मुताबिक इस विस्तार में वापी के कई पेपर मिलो से कचरा ढोया जाता है फिर डुंगरीफलिया में लाकर खुले मैदान में जलाया जाता है।इस कचरे से जो गैस निकलती है उससे लोगों को अस्थमा,दमा, टीबी और फेफड़ों का कैंसर हो रहा है, इतना गंभीर मामला होने के बावजूद भी इस मामले में गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी खामोश क्यों हैं? ये समझ से परे हैं,अधिकारियों को तो स्वयं इस संवेदनशील विषय का संज्ञान लेकर भंगारियो पर ठोस कार्यवाही करनी चाहिए थी, जनप्रतिनिधि भी इस विषय में चुप है, ये चिंता की बात है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like