दुबई में आयोजित एशियन अंडर- 20 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Views: 587
2 0

Read Time:2 Minute, 21 Second

रणवीर अजय सिंह , पिता अजय रामचंद्र सिंह , दादाजी स्वर्गीय रामचंद्र सिंह । मेरे पिता जी के तीन भाई है और हमारा संयुक्त परिवार है । मेरे पूरे परिवार ने खेल के प्रति मेरे लगाव को बढ़ावा दिया ।पूरे परिवार के आशीर्वाद से आज मैं भारत देश गुजरात राज्य और वापी का नाम रोशन किया । मेरा परिवार मेरे मोटिवेशन की एक स्त्रोत है।मेरे पिताजी वापी जयफाईन प्राइवेट लिमिटेड ( जय केमिकल्स) में तीस साल से सर्विस कर रहे है। यह गोल्ड मेडल में कंपनी का भी योगदान है। मेरी जर्नी खेलमहाकुंभ के प्लेटफार्म से शुरू हुआ। मेरा जन्मभूमि बिहार है पर मेरी कर्मभूमि गुजरात है। केंद्र सरकार मोदीजी और गुजरात सरकार के इस खेलमहाकुंभ के योजना से मैं गोल्ड मेडल लाने में मैं सक्षम रहा। इस योजना से गरीब से गरीब बच्चे भी लाभान्वित हो रहे है। खेलमहाकुंभ के जरिए मेरा चयन DLSS में हुआ । जहाँ हमारा रहना , खाना , पढ़ना और सभी बुनियादी जरूरतें नि: शुल्क था। किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना पड़ा । DLSS में पहले कोच निरंजन सर मेरे साथ मेहनत करके मुझे स्टेट तथा नेशनल के लिए तैयार किया और वहाँ से मेरा चयन नडियाद एकेडमी में हुआ। और फिर वहाँ से सप्तक सर और बारिया से रिडमल सर की मेहनत से मैं आज पूरे भारत के लिए गोल्ड ला पाया। मेरे समस्त परिवार की तरफ से केंद्र और राज्य सरकार साथ ही साथ निरंजन सर , सप्तक सर , रिडमल सर को धन्यवाद करता हूं। मेरा लक्ष्य है की ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम रोशन करना चाहता हूं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like