रेल संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 3 कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित।

Views: 270
1 0

Read Time:1 Minute, 54 Second

रेल संरक्षा (सेफ्टी) में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 3 कर्मचारियों को राजकोट मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा आज डीआरएम ऑफिस राजकोट स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजकोट मंडल के यातायात एवं ट्रैकशन संचालन विभाग के कर्मचारियों को यह अवार्ड मार्च-2024 के महीने में रेल संरक्षा में बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री महेश चंद मीणा (स्टेशन अधीक्षक, अमरसर), श्री आशाराम मीणा (स्टेशन मास्टर, वगड़िया) और श्री रामप्रवेश कुमार (लोको पायलट गूड्स, सुरेन्द्रनगर) शामिल हैं। उपरोक्त रेलकर्मियों द्वारा ट्रेनों में स्पार्किंग नोटिस करना, ट्रेन में असामान्य ध्वनि नोटिस करना एवं गैस ले जा रही मालगाड़ी के वेगन का ऊपर का ढक्कन खुला होना नोटिस करना इत्यादि कार्य किया गया। इन रेलकर्मियों की सतर्कता और सजगता ने संभावित रेल हादसा रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस अवसर पर राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एन आर मीना, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री आर सी मीणा एवं सहायक मंडल इंजीनियर (कर्षण) श्री सतपाल भगत उपस्थित थे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like