दीव में वो दुपहिया मोपेड में घूम घूम कर जनता की समस्याएं सुन रहे है ताकि प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराकर उनकी समस्याएं दूर कर सकें-सांसद उमेश पटेल
देव आनंद महानामा की ये रिपोर्ट
डाउन टू अर्थ , सही अर्थ में यही होता है जन प्रतिनिधि जमीन से जुड़े हुए समाज सेवक नेता बन कर उभरे दमण दीव के सांसद उमेश पटेल नो लक्जरी, नो तामझाम, नो लश्कर नो सिक्योरिटी गार्ड , नो लटके झटके, नो चमची मीडिया बाकी सांसदों को उमेश पटेल से लेनी चाहिए प्रेरणा ફોર્ચ્યુનરમાં મુસાફરી કરતા ગ્રામ પંચાયતના સામાન્ય સભ્યો પણ ખૂબ ગર્વ સાથે કહે છે કે તેઓ મને ઓળખે છે કે હું કોણ છું. આવા જનપ્રતિનિધિઓને શરમ આવવી જોઈએ. ઉમેશ પટેલે આવા જનપ્રતિનિધિઓના મોઢા પર જોરદાર થપ્પડ મારી હતી.( चंद लाइनें गुजराती में लिखना जरूरी है)तस्वीर में आप दमण दीव के नव निर्वाचित सांसद उमेश बाबू भाई पटेल को देख रहे है..जो इस समय दीव दौरे पर है . दीव में वो दुपहिया मोपेड में घूम घूम कर जनता की समस्याएं सुन रहे है ताकि प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराकर उनकी समस्याएं दूर कर सकें.दीव में कई जगह पर जल जमाव है, कई इलाकों में सड़के टूटी हुई है . बारिश की वजह से और भी समस्याएं पैदा हो रही है . उमेश पटेल जनता की उन सभी समस्याओ को करीब से जानना चाहते है जो लोगों के जीवन को नर्क बना रहे है. उमेश पटेल का मानना है जब तक हम समस्याओं को नजदीक से नही जानेंगे उसका निदान नहीं निकाला जा सकता है.उमेश पटेल दीव के रिक्शेवाले, सब्जीवाले, खोमचे वाले, रेहड़ी वाले, राह चलते राहगीरो, छोटे छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों,मजदूरों और स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं. उनकी समस्याएं सुन रहे है ताकि समस्याओं का हल निकाला जा सके.उमेश पटेल लीक से हटकर सांसद है वो और सांसदों की तरह महंगी गाड़ियों में घूमने के शौकीन नहीं है. न ही वे सिक्योरिटी गार्डों के साए में काम करते है , वे अपने साथ चापलूसों की फौज नही रखते न ही वे चमचा गिरी करने वाले पत्रकारो को पसंद करते है. वे जमीन से जुड़कर ही काम करना चाहते है , इसी में उन्हें मजा आता है. उनके साथ जो लोग जुड़े है वो भी खालिस जमीन से जुड़े हुए बेहतर लोग है. उमेश पटेल एक क्रांतिकारी नेता है, शहीद भगतसिंह और स्वामी विवेकानंद उनके आदर्श है और वे इन्ही के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहते है.वर्तमान में वो जिस तरह काम कर रहे है, उससे लगता है दमण दीव जल्द ही राष्ट्रीय पटल पर आ जायेगा।
Average Rating