बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

Views: 237
1 0

Read Time:3 Minute, 39 Second

बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन। बरसात के मौसम में डेंगू, सीजनल इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए, दादरा और नगर हवेली एवं दमण और दीव के स्वास्थ्य विभाग ने आज प्रदेश के श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला अस्पतालों के डॉक्टरों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू, सीजनल इन्फ्लुएंजा, चांदीपुरा वायरस जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी देना। तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई रणनीति को लागू करना, जिसका उद्देश्य इन बीमारियों के फैलाव को रोकना है। इस प्रशिक्षण में डेंगू, सीजनल इन्फ्लुएंजा, चांदीपुरा वायरस जैसी बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सलाहकार स्वास्थ्य विभाग, दादरा और नगर हवेली एवं दमण और दीव, डॉ. वी.के. दास ने स्वास्थ्य कर्मियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा कई उपाय किए गए हैं, जैसे सभी निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों, स्कूलों के शिक्षकों और कबाड़ उठाने वालों को प्रशिक्षित करना। पिछले साल के आंकड़ों के आधार पर, आने वाले महीनों में डेंगू के मामलों में वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आग्रह किया कि वे बीमारियों को रोकने के लिए रणनीति के अनुसार काम करें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले रोगियों की जांच की जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिला अस्पतालों और उप-जिला अस्पतालों में डेंगू की जांच मुफ्त उपलब्ध है और रोगियों के इलाज के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश के लोगों से अनुरोध किया की वह अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करें। यदि आपको तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द या शरीर पर लाल चकत्ते जैसे डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच और इलाज करवाएं।अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क करें।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like